jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Indore News: चार्टड बस ने स्कूल बस को मारी टक्कर, छात्र सहित 4 लोग घायल

मकड़ाई एक्सपे्रस 24 इंदौर : शहर में कालोनी के गेट पर खड़ी स्कूल बस को चार्टड बस ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक छात्र सहित 4 लोग गिरफतार हो गए है। जानकारी के अनुसार घटना नगर के राजीव गांधी चौराहे के पास की मां विहार कॉलोनी के गेट के  की हैं। जहां पर इंदौर- रतलाम चार्टर्ड बस ने श्री सत्य विद्या विहार स्‍कूल की बस जो कालोनी के गेट के पास खडी थी, को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक छात्र सहित चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना में बस के हेल्पर और असिस्टेंट भी  घायल हो गए। एक पालक ने जैसे ही अपने बच्‍चे को बस में बैठाया कि यह दुर्घटना हो गई।
जाता है कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार बस की टक्‍कर इतनी तेज थी कि स्‍कूल बस बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई। यह भी पता चला है, कि स्‍कूल बस टक्‍कर के बाद सामने खड़े ट्रक से भी जा टकराई।बताया यह जा रहा है कि बस चालक ने सामने तेज गति से आ रहे बाईक सवार को बचाने की कोशिश में स्कूल बस से टकराई है।

- Install Android App -

बस में सवार किसी भी यात्री को कोई नुकसान नही हुआ है। घायलों को उपचार के लिए चोईथराम अस्पताल भेजा गया है। जिला प्रशासन को चाहिए कि शहर में जगह जगह पर वाहनों की गति सामान्य बनाए रखने की व्यवस्था की जानी चाहिए।