jhankar
ब्रेकिंग
भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

Crime News: दलौदा में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपियों घरो पर चला बुलडोजर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मंदसौर। दलौदा की घटना मानवता को शर्मसार करती है। रविवार की शाम कोचिंग जा रही नाबालिक लड़की को विशेष समुदाय के चार लड़कों ने रास्ते में रोककर उसे जबरन सूनसान जगह पर ले जाकर अश्लील हरकते करनी शुरु कर दी। लड़की ने शोर मचाया तो लड़कों ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी| घबराई लड़की ने घर वालों को फोन किया।

आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग थाने का घेराव 

- Install Android App -

पीड़ित के परिजन और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे। सभी आरोपी तब तक वहां से फरार हो चुके थे। पीड़ित लड़की और स्वजनों के साथ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भारी संख्या में आमजन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दलौदा थाने पर जमा हो गए। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक थाने का घेराव किया था। एएसपी गौतम सोलंकी ने बताया कि मामले में तीन आरोपितों को पकड़ा है अभी एक फरार है।

आरोपितों के मकानों के अवैध हिस्सों को तोड़ा

सोमवार को पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उनके घरों पर बुलडोजर भी चलाया जा रहा है।रविवार रात में हुए हंगामे के बाद पुलिस ने चार में से तीन आरोपितों को पकड़ लिया है। सोमवार को सुबह दलौदा में अलग.अलग जगह बने इनके मकानों के अवैध हिस्से को बुलडोजर से तोड़ना शुरू कर दिया गया। दोपहर 12 बजे यह कार्रवाई पूरी हो गई। इस दौरान मल्हारगढ़ एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी मंदसौर ग्रामीण एसडीओपी कीर्ति बघेल, तहसीलदार सहित प्रशासन और पुलिस का अमला मौके पर मौजूद रहा।