jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

Murena : भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बारिश ने बिगाड़ा माहौल सभा स्थल पर कीचड़, गिरे बैनर पोस्टर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना। मौसम में अचानक हुए परिवर्तन ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में रुकावटे कर दी है।बदलते मौसम में जिला कांग्रेस द्वारा की जा रही तैयारियों को हवा में उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि मुरैना जिले की सीमा में राहुल गांधी की न्याय यात्रा प्रवेश करने वाली है मगर उससे पहले ही बदलते मौसम ने सभी तैयारियों पर पानी फेर दिया है। सुबह सुबह हुई अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश ने रोड किनारे लगें बैनर पोस्टरों को गिरा दिया है। अंबेडकर स्टेडियम में बनाए गए सभा स्थल पर भी कीचड़ हो गया है। जिला कांग्रेस के नेताओ को टेंशन हो रहा है कि राहुल गांधी की सभा में लोगो की संख्या में कैसे इजाफा होगा। मौसम अभी साफ नही हुआ है। लोग ज्यादा आ गए तो बैठेंगे कहां ।