jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

MP Weather News : दतिया में आंधी के साथ औले गिरे, सीएम यादव ने कलेक्टर को दिए सर्वे के आदेश

शिवपुरी जिले में शुक्रवार-शनिवार रात ओलावृष्टि

 दतिया  में रविवार सुबह आंधी के साथ बारिश हुई

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। प्रदेश में शनिवार को भी मौसम ने अंगड़ाई ली है और कुछ जिलों में रुक रुक कर बारिश तो कुछ स्थानों पर दिन रात काले बादल छाए  है। शनिवार की रात से मौसम में खासा परिवर्तन देखा जा रहा है। रविवार की सुबह से तो मौसम बहुत ही सर्द लगने लगा। जानकारी के अनुसार दतिया जिले में रविवार सुबह आंधी के साथ बारिश हुई। कुछ देर तक ओले भी गिरे। सागर संभाग के जिलों में एवं सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, श्योपुर और दतिया जिले में हल्की वर्षा हो सकती है।

- Install Android App -

सीएम ने तत्काल सर्वे के दिए आदेश

मौसम की मार को देखते हुए सीएम ने आनन फानन में संबधित जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि मौसम की मार प्राकृतिक आपदा बारिश और ओलों से हुई फसल नुकसानी का तत्काल सर्वे कराए जाने की बात अपने एक्स हेैंडल पर कही है। मप्र के मुखिया मोहन यादव ने संबंधित जिला कलेक्टरों को तत्काल सर्वे के निर्देश दिए हैं। कुछ जिलों में आज हुई असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि को लेकर संबंधित जिला कलेक्टरों को तत्काल सर्वे के निर्देश दिए हैं। शिवपुरी जिले में शुक्रवार-शनिवार रात जमकर बारिश के बाद शनिवार दोपहर को कई जगहों पर हुई ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है।

इधर वरिष्ठ भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी एक्स हैंडल पर लिखा है कि गुना, अशोकनगर और शिवपुरी ज़िलों के ग्रामीण क्षेत्रों मे ओलावृष्टि की सूचना मिली है। विपत्ति की घड़ी मे मेरे तीनों ज़िलों के परिवारजनों के साथ खड़ा हूँ। इस संबंध में मैने प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं कि क्षतिग्रस्त फसलों का जल्द सर्वे कर प्रभावित किसानों को राहत प्रदान की जाए।