jhankar
ब्रेकिंग
लखनऊ डबल मर्डर अपडेट: पत्नी और बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचा होमगार्ड, पुलिस ने दर्ज किया केस भोपाल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी, सर्वेंट क्वार्टर में फंदे पर लटके मिले युवक-नाबालिग के ... कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !   मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी

Harda News : हरदा में दिन में छाए रहेगें बादल चलेगी सर्द हवाएं

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा। मप्र में लगातार हो रहे मौसम परिवर्तन का खासा असर शहर जिले में भी देखा जा रहा है। हमारे पड़ोसी जिलों में शुक्रवार और शनिवार को हलकी बारिश और दिन भर बादल छाए रहें है। विगत माह के अंत में भी जिले में बारिश ने लोगो को परेशान किया था। कुछ स्थानों पर तेज बारिश और औलावृष्टि ने फसलों को नुकसान भी पहुंचाया। रविवार की सुबह से दतिया में बारिश आंधी और औलावृष्टि हुई है।

न्यूनतम तापमान 11 डिग्री बारिश भी हो सकती

हम बात करे हरदा की तो यहां पर रविवार का मौसम सर्द हवा वाला हैं | जहां मौसम में नमी बरकरार है। इसी के चलते ठंडी हवा का असर बना हुआ हैं दूसरे आसमान में भी बादल छाए है। तापमान भी कम हो गया हैं करीब सुबह से 30 सेल्सियस पर चल रहा है। यह धीरे धीरे दोपहर 2 बजे के बाद 30 डिग्री और शाम के 6 बजे 29डिग्री रात करीब 8 बजे यह 25 डिग्री मतलब धीरे कम हो रहा है, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंचेगा। तापमान में गिरावट से  सर्द बढ़ हो जायेगा। आसमान में काले काले बादल छाए हुए है और हलकी फुलकी बारिश भी हो सकती है।

- Install Android App -

किसान के माथे पर चिंता की लकीर

मौसम के बदलाव के साथ किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट देखी जा सकती है।अभी किसानों के खेतों गेंहू चने की फसल पक कर खड़ी है तो कुछ स्थानों पर फसलों की कटाई प्रारंभ हो गई मगर खेतों में अनाज अभी निकल रहा है। मौसम के कारण किसानों की चिंता बढ़ना लाजिमी है। किसी भी तरह से अपनी फसलों को सहेजना चाहते हैं। विगत सप्ताह की बारिश ने किसानों का काफी नुकसान किया है।

मौसम का असर बच्चों और बुजुर्गो पर

इस तरह के गिरते तापमान के चलते मौसम में सर्द हवा चलने से छोटे छोटे बच्चों और बुजुर्गो की सेहत पर प्रभाव पड़ सकता हैं। इसके लिए उन्हे सर्द हवाओं से बचाना चाहिए। जिन लोगो को हार्ट की प्राब्लम,  गठिया घुटनों में दर्द आदि की शिकायत है उन्हे इस मौसम में घर मे रहना ही चाहिए। सर्द हवाओं के थपेड़ों से खून जमने वाली शिकायतें भी होती है।इसलिए सावधानी रखते हुए घर से बाहर निकलने में परहेज करना चाहिए।