jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

MP News: पति ने पत्नी नैना की चरित्र शंका पर कर दी हत्या, आरोपी पति ने जुर्म कबूला बोला, नैना किसी से लड़ा रही थी नैन

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : पति पत्नि का रिश्ता सात जन्मों का बताया जाता हैं, मगर एक शक की सुंई इन 7 जन्मों के रिश्तों का तार तार कर देती और इसके बाद शक और अविश्वास के चलते लोग एक दूसरे की जान ले लेते है।

- Install Android App -

ऐसा ही एक मामला छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में मालगंज बियाबानी में देखने को मिला। एक युवक अपनी पत्नि के चरित्र पर संदेह करता था। इसको लेकर उन दोनो के बीच शनिवार दोपहर को विवाद  हुआ उसने गला दबा कर पत्नि  की हत्या कर दी। रविवार को महिला का पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस ने बताया कि थाने में चोइथराम अस्पताल से सूचना मिली थी कि 35 वर्षीय नैना सौद को परिजन मृत अवस्था में लेकर अस्पताल आए है। छत्रीपुरा थाने का अमला वहां पहुंचा जांच की। सबसे पहले शक उसके पति पर हुआ। नैना के पति मिलिंद को हिरासत में लिया।

बताया जा रहा है कि मिलिंद मुंबई में मसाज पार्लर में काम करता है। उसको नैना पर शक करता था कि वह किसी से बात करती है। इसको लेकर अक्सर दोनो में बहस होती थी। मिलिंद अवसाद में था। शनिवार दोपहर को उसने गला दबा कर नैना की हत्या कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर रविवार को पीएम करवाया।