jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

हंडिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में एडल्ट बी.सी.जी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, टीवी की बीमारी का समूल उन्मूलन करने के लिए बी.सी.जी का टीका प्रभावकारी है – डॉ संदीप पटेल

हंडिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में आज दिनांक 7 मार्च 2024 को एडल्ट बी.सी.जी टीकाकरण अभियान शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी सरपंच लखन लाल भिलाला उपसरपंच शरण तिवारी एवं डॉ संदीप पटेल के द्वारा किया गया।इस अवसर पर उपसरपंच शरण तिवारी समीर तिवारी एवं बालिका हॉस्टल से सेवंती उईके उपस्थित रहीं। इस दौरान मेडिकल आफिसर डॉ संदीप पटेल द्वारा जानकारी दी गई की टीवी की बीमारी का समूल उन्मूलन करने के लिए बी.सी.जी का टीका प्रभावकारी है।उन्होंने बताया कि प्रदेश के 26 चयनित जिलों में आज से ही यह अभियान प्रारंभ किया गया है।इसमें 6 श्रेणियां के व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा।

- Install Android App -

1. 60 वर्ष आयु से अधिक की उम्र वाले लोग।
2. 18 वर्ष से अधिक कैसे व्यक्ति जिन्हें कभी टीवी की बीमारी हुई हो।
3. 18 वर्ष से अधिक ऐसे व्यक्ति जो की भी मरीज के साथ रहे हो।
4. 18 वर्ष से अधिक ऐसे व्यक्ति जिनका बीएमआई 18 से कम हो।
5. 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति जो मधुमेह से पीड़ित हो।
6. 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति जो धूम्रपान करते हो।

डॉ संदीप पटेल के द्वारा बताया गया कि इस तक का कोई दुष्प्रभाव नहीं है प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार ब्लॉक के अन्य ग्रामों में भी एडल्ट बी.सी.जी का टीकाकरण किया जावेगा।