jhankar
ब्रेकिंग
स्वामित्व शिविरों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लेकिन पटवारियों ने योजना के काम से बनाई दूरी हंडिया के शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत लेकर भटक रहे सचिन तिवारी ने कहा—जमीन की नहीं, अब रिपोर... अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का कड़ा जवाब - कहा, तेल खरीदेंगे अपने हिसाब से, किसी दबाव में ... हरदा में ‘पर्यावरण की पाठशाला’ का आयोजन, एक हजार पौधारोपण का संकल्प देवास: खातेगांव के बरछा की गौशाला में बदइंतजामी का मामला राजधानी लखनऊ में कार बोनट पर युवती को घसीटने का मामला, महिला आयोग ने लिया संज्ञान आज का सुविचार: सही दिशा में सतत लगे रहने से ही सुपरिणाम आते हैं मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू भारत-पाकिस्तान के बीच समुद्र में बढ़ा विवाद, अरब सागर में टकराए दोनों देशों के युद्धपोत

Mp Big News: ऑनलाइन ठगी का नया तरीका है बहुत खतरनाक, ₹100 का मोबाइल रिचार्ज और बैंक अकाउंट से निकल गए साढ़े चार लाख

ग्वालियर : ऑनलाइन ठग लोगों का बैंक अकाउंट खाली करने के लिए दिन प्रतिदिन नए नए तरीके अपना रहे हैं। पिछले कुछ महीनो के दौरान ऑनलाइन ठगी मै काफी तेजी  आई है ऑनलाइन ठगी का नया मामला डबरा जिला ग्वालियर से सामने आया है । पंजाब नेशनल बैंक के क्योस्क सेंटर के संचालक राकेश मौर्य ने बताया है कि यह घटना 08-03-2024 सुबह की है। न किसी का उनके पास कॉल आया और न किसी लिंक पर उन्होंने क्लिक किया और न ही किसी को ओटीपी बताई।

केवल मोबाइल पर ₹100 का रिचार्ज हुआ और बैंक अकाउंट से चार लाख ₹22000 ठगों ने निकाल लिए। बैंक खाते से रुपए निकलने की जानकारी लगते ही कियोस्क सेंटर संचालक ने इसकी शिकायत ऑनलाइन राष्ट्रीय साइबर क्राइम में दर्ज कराई तथा एक लिखित आवेदन राज्य साइबर सेल पुलिस जोन ग्वालियर तथा डबरा सिटी थाने में भी दिया। साइबर पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।

सेंटर संचालक का कहना है कि साइबर पुलिस इन ठगों को अति शीघ्र से शीघ्र पकड़े। और ठगों द्वारा निकाले गए रुपए मुझे वापस दिलवाएं।

- Install Android App -

क्या है शिकायत पत्र…

श्री मान थाना प्रभारी महोदय
डबरा, जिला ग्वालियर (म.प्र.)

विषयः – आनलाइन माध्यम से प्रार्थी के साथ पंजाब नेशनल खातों से  ₹422000/- की धोखाधड़ी होने वावत

महोदय,

निवेदन है कि प्रार्थी राकेश मौर्य / पातीराम निवासी हनुमान गंज डाणा डबरा का निवासी हूं | में प्रार्थी डबरा जिला ग्वा. में पंजाब नेशनल बैंक का कियोस्क सेंटर चलाता हु । दिंनाक – 08/03/24 को सुबह मेरे मोबाइल पर रिचार्ज करने के मैसेज आ रहे थे। जब मुझ प्रार्थी ने खाता देखा तो पता चला कि P.N.B. खाता क्रमांक -6543000100064021 से दो बार में 207000/- एवं 6549002100001394 से तीन बार में कुल 215000/- अनलाईन माध्यम से IMPS द्वारा कट गया। मेरे द्वारा किसी भी प्रकार की लिंक पर क्लिक नही किया गया है उक्त बाधा में मेरा रजि. मो. 9821675480 है जो मेरे पास ही रहता है।

अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि जिन लोगों के द्वारा मेरे खाते से रु, निकाले गये हैं | उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें। और मेरे रुपये वापिस दिलवाने की कृपा करें। धोकाधडी करने के लिए उन लोगों ने मेरे मोबाइल न. 9827675480 पर 100 रूपये का रिचार्ज भी किया गया था 08/03/24 को जिसका R.No.-200015536572451 है |

प्रार्थी
राकेश कुमार मौर्य/पातीराम मौर्य
डबरा, जिला ग्वालियर (म.प्र.)
दिंनाक – 11.03.2024

________________________________

यह भी पढ़े –