jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित

Harda News: सराय अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी


हरदा :
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार जिले में संसदीय क्षेेत्र बैतूल अंतर्गत 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन होगा। लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आदित्य सिंह ने जिले मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से सराय अधिनियम 1967 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये है। जारी आदेश अनुसार जिला हरदा की सीमा क्षेत्रांतर्गत आने वाली सभी सराय, धर्मशालाओं, होटल व लॉज के मालिकों व प्रबंधकों को अपने सराय, धर्मशालाओं, होटलों, लॉज मे ठहरने वाले व्यक्ति की दैनिक जानकारी संबंधित थाना प्रभारी एवं संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी व कार्यपालिक दण्डाधिकारी को लिखित मे प्रस्तुत करना होगी। ऐसी सूचना संबंधित अधिकारियों के पास अगले दिवस सायं 5 बजे तक पहुँचानी होगी। यह आदेश 6 जून 2024 को निर्वाचन कार्य पूर्ण होने तक प्रभावशील रहेगा। आदेश का उल्लंघन पाये जाने की स्थिति में उल्लंघनकर्ता के विरूद्ध धारा- 188 एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी ।

________________________________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –