jhankar
ब्रेकिंग
बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग  बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला हरदा: बंगाली कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति विज्ञापन! अखबार का जिले में अता-पता नहीं, फिर किस आधार पर भेजे जा रहे... MP Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, दीपावली के बाद ₹4500 तक सस्ता हुआ दिल्ली में होगा SCO सभ्यतागत संवाद MP Earthquake News: खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटकों से दहशत में लोग

Balaghat News: खेलने के दौरान 5 बच्चों ने खाए रतनजोत के फल हुए बीमार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बालाघाट। बच्चों का जरा सा ध्यान चूक जाए तो वे खेलने के दौरान ऐसा कुछ कर लेते है कि उनकी ही जान पर बन आती है। परिजन फिर उन्हे लेकर अस्पताल की दौड़ पड़ते है। जिले के भरवेली के ग्राम भानपुर खेल के दौरान बच्चों ने रतनजोत के फल खा लिए बाद मे जब उल्टी होने लगी तो परिजनों ने उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार किया जा रहा है।

- Install Android App -

भानपुर गांव के बच्चे नाले किनारेर् इंट भट्टा के पास खेल रहे थे। इसी दौरान वही पर लगे रतनजोत के पेड़ से फल तोड़कर खा लिए। खेलने के बाद जब बच्चें घर लौटे तो उन्हे उल्टियां होने लगी जब परिजनों ने पूछ कुछ खाया तो नही उन्होने बताया कि रतनजोत के फल खाए थे। परेशान परिजन तत्काल बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में आदर्श पिता दुर्योधन नान्हे 13 वर्ष, आदेश पिता महेश धवरे 12 वर्ष, पीयूष पिता नंदकिशोर डोंगरे 12 वर्ष, आराधना डोंगरे 5 वर्ष सभी निवासी भानपुर, नितिन पिता कमलेश खाण्डेकर 9 वर्ष निवासी केरा थाना वारासिवनी का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा हैं।