jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

Harda News: मतदाता जागरूकता ‘ऑटो रिक्शा रैली’ को कलेक्टर श्री सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

हरदा : लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए इन दिनों हरदा जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से ‘ऑटो रिक्शा रैली’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ तथा स्वीप के नोडल अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा और स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। यह ऑटो रिक्शा रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर गुर्जर बोर्डिंग, नारायण टॉकिज, घण्टा घर, बायपास, प्रताप टॉकिज, सब्जी मण्डी, रेल्वे कॉलोनी, कृषि उपज मण्डी होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय में वापस आकर सम्पन्न हुई।