jhankar
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

हरदा : आचार संहिता के चलते मेगा ट्रेड मेले की अनुमति निरस्त !

हरदा : एबीएम  ग्राउंड पर लगने वाले राजस्थान मेगा ट्रेड मेले की अनुमति आचार संहिता के चलते निरस्त कर दी गयी है। सीएमओ नगरपालिका ने गत दिवस मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया था कि हमारे द्वारा मेला लगाने की अनुमति दी गयी है।  इसमे अभी तक कोई लिखित शिकायत या आपत्ति दर्ज नहीं हुई है।

आज जब सीएमओ कमलेश पाटीदार से मेले की अनुमति निरस्त होने को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि राजस्थान मेगा ट्रेड मेले लगाने को लेकर नगर पालिका ने प्रस्ताव लिया था । उसके बाद एसडीएम महोदय को प्रतिवेदन भेजा था। लेकिन आचार  संहिता को देखते हुए उनके कहने पर  निरस्त कर दी गई। गौरतलब है दो दिन में सीएमओ साहब के द्वारा दो बयान जारी किए गए। इधर  शहर में,  नगर पालिका हरदा द्वारा आचार संहिता में  मेले का प्रस्ताव लेने व सीएमओ द्वारा अनुमति देने को लेकर चर्चाएं हैं। 

क्या कहना है इनका –

राजस्थान मेगा ट्रेड मेले लगाने को लेकर नगर पालिका ने प्रस्ताव लिया था। उसके बाद एसडीएम महोदय को प्रतिवेदन भेजा था। लेकिन आचार  संहिता को देखते हुए उनके कहने पर  निरस्त कर दी गई।

- Install Android App -

– कमलेश पाटीदार सीएमओ हरदा

__________________

यह भी पढ़े –