jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Harda News : मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच में प्रशासन इलेवन की टीम विजय हुई

हरदा : लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रविवार सुबह स्थानीय नेहरू स्टेडियम मे जिला प्रशासन एवं मीडिया प्रतिनिधियों की टीम के बीच क्रिकेट मैच संपन्न हुआ। जिसमें प्रशासन की टीम विजयी रही। जिला प्रशासन की टीम ने 12 ओवर के इस मैच में कुल 150 रन बनाए। जिसके जवाब में मीडिया इलेवन की टीम 12 ओवर में कुल 103 रन ही बना सकी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

“मैन ऑफ़ द मैच” का खिताब प्रशासन इलेवन की टीम के राहुल चौहान को मिला। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गोडा को मिला जिन्होंने कुल 35 रन बनाए। सर्वश्रेष्ठ बॉलर का खिताब के के शुक्ल को मिला जिन्होंने कुल 3 विकेट लिए। इससे पूर्व क्रिकेट मैच के प्रारंभ में कलेक्टर श्री सिंह ने दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई । मैच के समापन अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमो को अलग-अलग ट्रॉफी प्रदान की।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –