jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

Guna News: महुआ बीनने को लेकर आदिवासी परिवार में मारपीट कई गंभीर धायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 गुना। आदिवासी क्षेत्रो में जंगल की उपज से आदिवासी परिवार अपना भरण पोषण करते हैं जिसमें महुआ,टेमरु, चिंरोजी,गुल्ली अन्य जंगलो मे मिलने वाली वस्तुएं ये लोग एकत्रित कर स्थानीय बाजार में बेचकर रुपये से गुजारा करते है।

दो आदिवासी गुटो की आपस में जमकर मारपीट

- Install Android App -

इसी तारतम्य में जिले के ग्राम जोड़ तलैया में केदारनाथ के जंगल हैं जहां महुआ बीनने के दौरान दो आदिवासी गुटो की आपस में जमकर मारपीट हो गई।लाठी हाथापाई में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनो पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर एफआइआर दर्ज की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में भर्ती फरियादी विनोद पुत्र कैलाश सहरिया निवासी ग्राम राई ने पुलिस को बताया बुधवार दोपहर को जोड़ तलैया केदारनाथ के जंगल में महुआ बीन रहा था। इस दौरान पठान बारेला उसका लङका दिनेश बारेला, बहारसिंह बारेला और राजेश बारेला चारों आए। महुआ बीनने से रोकते हुए गाली.गलौज कर चारों ने डंडे से मारपीट शुरू कर दी। बीच.बचाव करने आए प्रेमा, रामप्रसाद, राजन, राधेश्याम के साथ भी मारपीट की। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला असपताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास मामला दर्ज

दूसरे पक्ष के धायल फरियादी पठान सिंह पुत्र भुवानसिंह बारेला निवासी केदारनाथ ने शिकायत दर्ज कराई कि गतदिवस जोड़ तलैया पर राई के विनोद सहरिया, मनोज सहरिया, लल्ला सहरिया आये और बोले कि तुम अब यहां महुआ नहीं बीनोगे। इस पर उन्हें बताया कि हम कल अपना डेरा हटा लेंगे। जिस पर वह चले गए। इस दौरान ,दिनेश बारेला, गांव का कुंवर सिंह महुआ बीन रहे थे, तभी विनोद सहरिया, उसका भाई मनोज और लल्ला हाथों में डंडा लेकर आये और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान किसी ने डायल 100 पर सूचना दी, तब उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास मामला दर्ज किया है।