jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

Mp News: पूर्व विधायक पारुल ने कांग्रेस का हाथ छोड़ थामा भाजपा का साथ

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता नेता पूर्व विधायक आदि लगातार कांग्रेस को छोड़कर भाजपा ज्वाईन कर रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सागर जिले से सुरखी से कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व विधायक पारूल साहू और जिला पंचायत उपाध्यक्ष छिंदवाड़ा अमित सक्सेना सहित कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।
जानकारी के अनुसार पारुल साहू के साथ डा. प्रतीभा राजगोपाल, जनपद सदस्य गैरतगंज , रिजवान खान जनपद सदस्य बेगमगंज वीरेंद्र सिंह यादव, जनपद सदस्य गैरतगंज दीपक धाकड़, जनपद सदस्य बेगमगंज सुरेश, देवेंद्र, , वीरेंद्र सिंह यादव,मध्य प्रदेश पुलिस कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष बल्लू यादव, यादव महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह यादव , रायसेन पसमांदा मुस्लिम समाज जिलाध्यक्ष अफरोज अली,ए बेगमगंज युवा कांग्रेस ब्लाक पूर्व अध्यक्ष संदीप यादव, शासकीय महाविद्यालय छिंदवाड़ा पूर्व अध्यक्ष शाहिद खान सहित सरपंच, सरपंच प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली।
मुख्यमंत्री  मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री ,  नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के समक्ष ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सभी का स्वागत किया।