jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

सिवनी मालवा : मतदान सामग्री लेकर मतदान दल हुए रवाना- उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मॉनिटरिंग

✍️✍️ के के यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व लोकसभा निर्वाचन के चुनाव कराने के लिए मतदान दल मतदान सामग्री लेकर शासकीय कुसुम महाविद्यालय से रवाना हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी श्रीमती सरोज सिंह परिहार कॉलेज में मॉनिटरिंग करते हुए नजर आए सुबह राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एवं स्ट्रांग रूम खोला गया तथा टेबल पर ही सेक्टर बार 318 मतदान दलों को सामग्री वितरित की गई उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सामग्री वितरण की व्यवस्था देखी सामग्री वितरण स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात रही जिन मतदान कर्मियों की तबीयत खराब हुई उन्हें डॉक्टर द्वारा दवाई भी वितरित की गई।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 136 सिवनी मालवा की 318 मतदान केंद्रों पर पुलिस व्यवस्था सख्त रहेगी संवेदनशील मतदान केदो पर अर्ध सैनिक बल की तैनाती की गई है तथा वेब कास्टिंग के माध्यम से सघन मॉनिटरिंग की जाएगी चिन्हित मतदान केंद्रों पर कैमरे लगाए गए हैं तथा माइक्रो ऑब्जर्वर भी आयोग द्वारा नियुक्त किए गए हैं ।

32 मतदान दल रिजर्व में रखे गए हैं सामग्री वितरण करते समय तहसीलदार राकेश खजूरिया, नायब तहसीलदार नितिन राय, श्रीमती दीप्ति चौधरी, शंकर सिंह रघुवंशी, एसडीओपी राजू रजक थाना प्रभारी उषा मरावी सहित उपस्थित थे।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –