jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना की लाभार्थी सूची में ऐसे देखे अपना नाम, मिलेगा 2.50 लाख रुपए

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी सूची को जारी किया गया है। देश भर के नागरिक जिन्होंने पीएम आवास योजना में आवेदन फार्म जमा किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं और पता कर सकते हैं, कि उन्हें पीएम आवास योजना का पैसा प्राप्त होगा या नहीं। आज के आर्टिकल में आपको पीएम आवास योजना की लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

अगर आपके गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं और कच्चे मकान में रह रहे हैं, तो आप पीएम आवास योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। देश भर के नागरिक आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा करके केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थी परिवार को पक्का मकान निर्माण हेतु 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जाता है, वही इस योजना के तहत केंद्र सरकार शहरी क्षेत्र के लाभार्थी परिवार को पक्का मकान बनाने के लिए 2.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान करती है। यह पैसा लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है। विभिन्न तीन किस्तों में लाभार्थी आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं।

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है, जिन नागरिकों ने योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन फार्म जमा किया है। वह सभी लाभार्थी व्यक्ति अधिकारी वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। आगे आपको सूची देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।

ऐसे देखे लाभार्थी सूची में अपना नाम –

पीएम आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।

- Install Android App -

1. सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
3. होम पेज पर उपलब्ध स्टेक होल्डर एवं रिपोर्ट वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
4. यहां आपको अपने राज्य का चयन करना होगा।
5. अब अपने जिले और नगर पंचायत एवं तहसील का चयन करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।
6. यहां आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी सूची दिखाई देगी।
7. सूची में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
8. प्रिंट बटन पर क्लिक करके लाभार्थी सूची को डाउनलोड एवं प्रिंट किया जा सकता है।

अधिकारी वेबसाइट पर उपलब्ध पीएम आवास योजना के लाभार्थी सूची में जिन नागरिकों का नाम पाया जाएगा, उन्हें केंद्र सरकार द्वारा आवास योजना की पहली किस्त का भुगतान कर दिया जाएगा।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –