jhankar
ब्रेकिंग
आज का मौसम: MP में 8 जिलों में हल्की बारिश के आसार आज का राशिफल 5 नवंबर 2026: रमा एकादशी पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन, जानें अपना भविष्य प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ आगामी त्योहारों पर आतिशबाजी करते समय सुरक्षा सावधानियों का रखें विशेष ध्यान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगेंगे क्रेता-विक्रेता शिविर हरदा जिले की मंडियों में 62 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम देवतलाब में प्रस्तावित शिविर स्थगित वरिष्ठजनों को बताया संतुलित एवं पौष्टिक आहार का महत्व, विशेष डाइट चार्ट किया तैयार सिराली नगर परिषद में कृषक चौपाल आयोजित कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज के नमूने लिए

MP Big News: 06 माह की बच्ची के अपहरण में पुलिस ने 08 आरोपियों किया महाराष्ट्र से गिरफ्तार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रीवा : म.प्र. मे इन मासूम बच्चो का अपहरण करने वाली गैंग सक्रिय है। जो बच्चो को उठाकर दूसरे राज्यों में बेचते है। ऐसा ही एक मामले में जिला पुलिस को सफलता मिली है। कॉलेज चौराहे से 06 माह की बच्ची के अपहरण में पुलिस ने 8 आरोपियों को महाराष्ट्र  से गिरफ्तार किया है।

अपहरित बच्ची का  सौदा 30 लाख में –

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की थी | जिसने आरोपियों को 1500 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के कल्याण से खोजकर गिरफतार किया है। 6 माह के मासूम के अपहरण में कुल 8 आरोपी पकड़ाए इन्होने बच्ची का सौदा 30 लाख में किया था।

बच्चे को मच्छरदानी में से निकाल कर फरार –

- Install Android App -

विगत मंगलवार को दो नकाबपोश बाइक पर आए युवको ने कालेज चैराहे पर किचन सेट बेचने वाले दंपत्ति की 6 माह की बच्चे का अपहरण कर लिया। इस दौरान बच्चे के पिता अरंविंद ओर मां मनीषा अपने दो बच्चो के साथ सो रहे थें। यह परिवार राजस्थान के रहने वाले है। बाइक सवार बदमाशों ने सो रहे 06 माह के बच्चे को मच्छरदानी में से निकाल कर फरार हो गए। पति पत्नि की आंख खुली ओर बच्चे को नही पाकर शोर मचाया। लेकिन तब तक बदमाश भाग गए थें। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने शहर के सीसीटवी खंगाले 2 लोगो को पकड़कर पूछताछ की है। इसी आधार पर आरोपियो की पकड़ की गई।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –