jhankar
ब्रेकिंग
पारिवारिक विवाद में युवक ने रस्सी के फंदे में झूलकर जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जांच में जुटी ! पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है 19 मई मंगलवार को देश-विदेश की प्रमुख खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस के साथ हंडिया : नयापुरा में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविर, 159 आवेदनों का मौके पर निराकरण! सम्पर्क अभियान के तहत 10 शिविरों का हुआ आयोजन

Breking News : प्रेमी से मिलने किशोरी पहुंची दिल्ली, मदद के नाम पर आरोपियों किया शोषण और 60000 में किया सौदा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बालोद : विशेष न्यायाधीश ;पॉक्सो किरण कुमार जांगड़े के द्वारा उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले में गर्म लुहर्रा निवासी आरोपित रविशंकर यादव पिता बुद्धे यादव ;उम्र 23 वर्ष को लैंगिक अपराध की धारा 6 के आरोप में बीस वर्ष का सश्रम कारावास व 2 हजार रुपये अर्थदंड तथा मीरा बाई बंसोड़ पति स्वः राजेश बंसोड़ ;उम्र 47वर्ष को दस वर्ष का सश्रम कारावास व 2 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया। कोर्ट ने एक.एक वर्ष की अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई।
विशेष लोक अभियोजक ;पॉक्सो सीएल साहू ने बताया कि 20 अक्टूबर 2021 को पीड़िता के पिता थाना बालोद में शिकायत दर्ज कराई कि 20 अक्टूबर 2021 को साढ़े 9 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई है अब तक घर नहीं आई है। सभी रिश्तेदारों पहचानवालो से पूछताछ की पता कोई जानकारी नही है। पिता की शिकायत पर पुलिस गुम इंसान मामला दर्ज किया।

प्रेमी से मिलने किशोरी पहुंची दिल्ली –

 पीड़ि़ता ने बताया कि वह कक्षा 10 में पढ़ती थी तब 2021 में हरियाणा का जीवन धान कटाई मशीन लेकर गांव आया था जहां स्कूल आने जाने के दौरान उससे दोस्ती हो गई। उसने फोन नंबर ले लिया था। जब वह अपने गांव चला गया तो वहां से उसने फोन कर दिल्ली बुलाया। किशोरी प्रेमी से मिलने 13 अगस्त 2021 को दिल्ली के लिए निकली नागपुर चाइल्‍ड लाइन ने उसे पकड़कर थाना बालोद भिजवा दिये। इसके कुछ दिन बाद फिर जीवन ने फोन किया। किशोरी तब 20 अक्टूबर 2021 को स्कूल जाने के नाम से घर से निकली और बस में से रायपुर पहुंची जहां से ट्रेन से 22 अक्टूबर 2021 के सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंची।

- Install Android App -

मदद के नाम पर  60000 में किया सौदा –

   पीड़िता जीवन को फोन लगाई तो फोन बंद आ रहा था। इसी दौरान एक महिला व पुरुष ने कहा कि वे दोनों जीवन के पास पहुंचा देंगे । 23 अक्टूबर 2021 को ललितपुर ले गये और पीड़िता के पास रखे आधार कार्ड, मोबाइल फोन व 3 हजार रुपये को अपने पास रख लिये और पीड़िता ग्राम लोहर्रा में एक दादा के घर ले जाकर 60 हज़ार रुपये में बेच दिये।

लड़कियों  से कराते हैं देह व्यापार –

दीपक साहू ने पीड़िता के साथ सात दिनों तक जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। दीपक साहू दादा ने पीड़िता को अनाथ बताकर रविशंकर यादव नाम के युवक के साथ शादी करा दी। तब से आरोपित रविशंकर के साथ उसकी पत्नी बनकर रही। एक नवंबर 2021 से 3 दिसंबर 2021 तक रविशंकर के साथ थी। उसको पता चला कि दीपक ,महिला और दादा लड़कियों बहला फुसलाकर लाते हैं और देह व्यापार कराते हैं। पीड़िता की शिकायत पर थाना बालोद में आरोपितों के खिलाफ विभिन्‍न धाराओं में केस दर्ज कोर्ट में 2 मार्च 2022 को प्रस्तुत किया गया।