jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

Harda News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. मोरे का दुखद निधन, कलेक्टर श्री सिंह एवं एसपी श्री चौकसे ने पुष्प चक्र व श्रद्धा सुमन अर्पित किये

Harda : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. रमेश भाऊराव मोरे का सोमवार सुबह लगभग 88 साल की आयु में दुखद निधन हो गया। स्व. डॉ. मौरे का अंतिम संस्कार ग्राम गहाल के शांतिधाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इससे पूर्व कलेक्टर श्री आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. मोरे के निवास पर पहुंचकर की उनके पार्थिव देह पर पुष्पचक्र और श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा भी मौजूद थे। स्व. डॉ. मोरे के पुत्र पिनाकी मोरे ने बताया कि पिछले लगभग एक सप्ताह से उनका स्वास्थ्य खराब था। जिसके कारण सोमवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि गोवा मुक्ति आंदोलन में डॉ. मोरे ने सक्रिय भागीदारी की।