jhankar
ब्रेकिंग
श्री श्री 1008 रामानुज स्वामी जी का प्राकृट्य उत्सव धूमधाम से मनाया !! नरेंद्र मौर्य के साथ-साथ रहे साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने श्रद्धांजलि स्वरूप किये शब्द सुमन ... हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार की... धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए

हरदा : खिरकिया में विद्युत चोरी का बड़ा मामला पकड़ा गया, वर्धमान कृषि उद्योग के विरुद्ध एफआईआर दर्ज, 17 लाख 56 हजार 119 रुपये के बिल की वसूली होगी

हरदा : हरदा जिले के खिरकिया में विद्युत चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा छिपाबड़ थाने में बुधवार को एफआईआर दर्ज करा दी गई है। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक श्री अनूप सक्सेना ने बताया कि नर्मदापुरम की बिजनेस इंटेलिजेंस सेल द्वारा खिरकिया स्थित वर्धमान कृषि उद्योग के विद्युत कनेक्शन की मॉनिटरिंग के दौरान पाया गया कि इस संस्थान की विद्युत खपत अत्यधिक कम प्रदर्शित हो रही थी, जो कि संदेह जनक थी। मंगलवार शाम को वर्धमान कृषि उद्योग के विद्युत कनेक्शन की विस्तार से जांच की गई, तो यह बात सामने आई कि इस संस्थान में अंडरग्राउंड केबल डालकर विद्युत चोरी की जा रही थी। संस्थान से दो ट्रांसफार्मर भी जप्त किए गए हैं। कम्पनी के महाप्रबंधक श्री सक्सेना ने बताया कि विद्युत चोरी का प्रकरण बनाकर वर्धमान कृषि उद्योग के विरुद्ध छिपाबड़ थाने में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 और 139 के तहत एफ आई आर दर्ज करा दी गई है, तथा 17 लाख 56 हजार 119 रुपये के विद्युत बिल की वसूली की कार्यवाही की जाएगी। इधर सूत्रों की माने तो विद्युत चोरी करने वाला हेमचंद नागड़ा भाजपा पार्टी का वरिष्ठ नेता है।

- Install Android App -

ब्रेकिंग न्यूज़ खातेगांव/देवास : इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना, कार डंफर की भिड़त एक की मौत, तीन गंभीर घायल, लगी आग