jhankar
ब्रेकिंग
बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ... आंध्र प्रदेश में स्कूल के अंदर हैवानियत, क्लासरूम में चेनसॉ से 10वीं की छात्रा पर हमला, दूसरी छात्रा... देश आज मना रहा लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती सीमेंट-सरिया के आज के भाव: मकान निर्माण कराने वालों के लिए जरूरी अपडेट, जानिए कितनी है कीमत मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 18 मामले दर्ज सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हरदा पुलिस ने युवाओं से किया संवाद, 150 विद्यार्थी हुए शामिल हंडिया में बिना निविदा दो दुकानदारों को टप रखने की जगह देने पर सवाल, पंचायत के अधिकार पर उठी उंगली किसान संगठनों की बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन गांवों में चौपाल लगाने के न...

ब्रेकिंग न्यूज़ खातेगांव/देवास : इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना, कार डंफर की भिड़त एक की मौत, तीन गंभीर घायल, लगी आग

अनिल उपाध्याय, खातेगांव देवास : इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 पर कन्नौद के पास, भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कार और डंपर में सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक की मौत तीन गंभीर घायल हुए है। दुर्घटना के बाद डंपर में आग लगी फायर बिग्रेड और स्थानीय लोगो ने आग को बुझाया।पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वाहन मैं फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास जारी, उधर ट्रक में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई।

बुधवार दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच कार तथा डंपर में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे कार में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है तीन घायल, बताया जा रहा है की घटना के बाद डंफर में आग लग गई जो पूरी तरह जल गया। ग्रामीण, व पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें कार चालक अशोक पिता मांगीलाल 40 वर्ष की मौत हो गई।

, कार में सवार स्मिता पति अशोक 32 वर्ष, ऋषभ पिता अशोक 14 वर्ष, तथा तन्वी पिता अशोक 3 वर्ष निवासी चकलदी को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया। यहां से गंभीर हालत में तीनों को इंदौर रेफर किया गया। बताया जा रहा है। कि कार क्रमांक एचपी 51 बी ई 6573 इंदौर की ओर जा रही थी इंदौर की ओर से खाली डंपर आ रहा था जिसने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कर चालक की मौके पर मौत हो गई और तीन बुरी तरह घायल हो चुके ।

India Digital Certificate Yojana: बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां देखे पूरी जानकारी

- Install Android App -

India Digital Certificate Yojana: बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां देखे पूरी जानकारी

यह भी पढ़े –