jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

Harda News: मध्यप्रदेश नर्मदा लीग हेतु जिले के खो-खो खिलाड़ी आदित्य गौर का चयन हुआ

हरदा : जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 15 मई से ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर अंर्तगत खो खो का प्रशिक्षण नियमित रूप से दिया जा रहा है। खिलाड़ियो को डिफेंस, फास्ट फॉरवर्ड, चेसिंग एवं पोल शूट जैसे कठिन से कठिन कौशल का अभ्यास कराया जा रहा है ताकि खिलाड़ियों की प्रतिभा को सुधारा जा सके। जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि हरदा जिले के खो खो खिलाड़ी आदित्य राजनारायण गौर का चयन मध्य प्रदेश नर्मदा लीग के लिए हुआ है। उन्होने बताया कि खो खो फेडरेशन द्वारा 15 मई को जबलपुर में मध्यप्रदेश नर्मदा खो खो लीग हेतु चयन प्रक्रिया की गई थी, जिसमे प्रांत के खण्डवा, बुरहानपुर, जबलपुर, सागर दमोह राजगढ़ भोपाल के खिलाड़ियों ने ट्रायल दी थी। इसमें हरदा के आदित्य गौर का चयन 27 से 29 मई तक जबलपुर की महाराष्ट्र व्यायाम शाला में आयोजित होने वाली नर्मदा खो खो प्रीमियर लीग के लिए हुआ है।

Makdai Express 24 Social Media Handles

- Install Android App -