jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

टिमरनी थाना प्रभारी संजय चौकसे होंगे, जल्दी संभालेंगे टिमरनी थाने का कार्यभार

✍️✍️ के के यदुवंशी पत्रकार,

- Install Android App -

सिवनी मालवा। कोरोना कल के समय सिवनी मालवा थाने में अपनी सेवा दे चुके युवा कर्मठ जुझारू मिलनसार थाना प्रभारी संजय चौकसे 25 किलोमीटर दूर हरदा जिले के टिमरनी तहसील के थाना प्रभारी बनाए गए हैं। थाना प्रभारी संजय चौकसे ने कोरोना काल के समय में थाना स्टाफ के साथ मिलकर बहुत अच्छा काम किया था। 29 मई को पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी आदेश में थाना प्रभारी संजय चौकसे को भोपाल से हरदा जिले के टिमरनी थाने में स्थानान्तरण किया गया है। बुधवार रात को तबादले के आदेश जारी हुआ। विगत दिवस लोकसभा चुनाव से पूर्व, टिमरनी थाना प्रभारी का स्थानान्तरण निर्वाचन आयोग के आदेश पर किया गया था। वही अब निरीक्षक संजय चौकसे को टिमरनी थाने की कमान सौंपी गई। पूर्व में सिवनी मालवा सहित नर्मदापुरम देहात तथा ओबेदुल्लागंज थाना प्रभारी रह चुके हैं। अब टिमरनी थाने का कार्यभार संभालेंगे।