jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

Harda News: लोकसभा चुनाव मतगणना के पूर्व की रिहर्सल हुई सम्पन्न, पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे ने पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था हेतु किया ब्रीफ

हरदा : हरदा जिले की दोनों विधानसभा हरदा 135 एवं टिमरनी 134 क्षेत्रो में लोकसभा चुनाव दिनांक 07.05.2024 को सम्पन्न हुये थे । दिनांक 04.06.2024 को दोनों विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित चुनाव की मतगणना पॉलीटेक्निक कॉलेज हरदा में सम्पन्न होना है । पॉलीटेक्निक कॉलेज में पूर्व से ही आईटीबीपी का बल सुरक्षा हेतु तीन लेयर में लगा हुआ है ।

मतगणना निष्पक्ष ,शांतिपूर्वक कराने एवं मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु संपूर्ण क्षेत्रो को तीन कार्डन में विभक्त किया गया है । जिसमें –

1.मतगणना स्थल का बाहरी क्षेत्र

2. पॉलिटेक्नि कॉलेज परिसर का क्षेत्र
3. पॉलेटेक्निक कॉलेज भवन की सुरक्षा व्यवस्था । मतगणना दिनाकं 04.06.2024 के पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे , द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लगे बल को ब्रीफ किया इस दौरान श्री आर.डी प्रजापित अति. पुलिस अधीक्षक हरदा एवं श्रीमति राजेश्वरी महोबिया अति. पुलिस अधीक्षक हरदा , श्रीमति अर्चना शर्मा अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग हरदा, श्री रावर्ट गिरवाल, अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग खिरकिया , श्रीमति आकांक्षा तैलया अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग टिमरनी, श्री सुनील लाटा उप पुलिस अधीक्षक अजाक हरदा , सुश्री अरूणा सिंह उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ एवं जिला हरदा से समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा व्यवस्था में लगे सम्पूर्ण बल को ब्रीफ कर रिहर्सल की गई । मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिला पुलिस बल के 150 , एसएएफ का 15 पीटीएस पचमढ़ी के 15 होमगार्ड के 50 एवं फोरेस्ट के 50 के अधिकारी कर्मचारीयों को लगाया गया है ।

मतगणना के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था हेतु कुछ मार्गो को डायवर्ट किया गया है । जिसमें कालीमाता मंदिर से वायपास चौराह तक मार्ग को पूर्णतः बंद रखा जावेगा । मतगणना उपरांत विजयी जुलुस हेतु रिर्जव बल रखा गया है । पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे द्वारा बताया गया है कि निष्पक्ष , शांतिपूर्वक मतगणना कराने हेतु पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिये गये है एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे प्रत्येक पुलिस अधिकारी कर्मचारीयों को अपने अपने दात्वियों का निर्वहन करने हेतु ब्रीफ किया गया है ।

- Install Android App -

हरदा : ‘हीरालाल पटेल के घर 50 लाख की डकैती मामला’ पुलिस ने जिसे बनाया मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, SP को लिखित शिकायत की! जाने क्या है शिकायत

हरदा : ‘हीरालाल पटेल के घर 50 लाख की डकैती मामला’ पुलिस ने जिसे बनाया मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, SP को लिखित शिकायत की! जाने क्या है शिकायत

हरदा : नगर पालिका सीएमओ की कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को की शिकायत !