jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

MP Loksabha Chunav 2024: म.प्र. में अभी भाजपा को मिली बढ़त, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की अटकी सांस

मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीट हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 28 सीट पर जीत दर्ज की थी। 

म.प्र. में राजनीति में लहर भाजपा की बनी हुई रिकार्ड मतों विधानसभा चुनाव 2023  में भाजपा को जीत हासिल हुई थी | जिसका श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनकी बहुचर्चित योजना लाड़ली बहना योजना थी। आज शिवराज सिंह फिर एक बार चुनावी मैदान लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, आज लोकसभा चुनाव के परिणाम का दिन है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल :  मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीट हैं।  2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 29 में से 28 सीट पर जीत दर्ज की थी।उस समय छिंदवाड़ा सीट जीतकर कांग्रेस ने भाजपा को क्लीन स्वीप से रोका था। इस समय मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूरे मप्र में ताबड़तोड़ जनसभाए कर पूरी ताकत से चुनाव प्रचार किया और उन्होने दावा किया कि इस बार मप्र में लोकसभा पूरी 29 सीटों पर भाजपा विजय हासिल करेंगी। एग्जिट पोल में यही स्थिति दिखाई गई है।

- Install Android App -

अभी सुबह के 10.30 बजे परिणाम पर नजर देखे तो परिणाम –

लोकसभा चुनाव की विदिशा संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान के बढ़त बनाए हुए है। अब तक हुए चार राउंड की गणना में भाजपा के शिवराज 79.95 प्रतिशत वोट के साथ 96 हजार 75 से आगे चल रहे है | उनके सामने कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा को 17.95 प्रतिशत वोट मिले है।
खंडवा में भाजपा आगे – खंडवा लोकसभा सीट की मान्धाता विधानसभा में मतगणना के पहले राउंड में बीजेपी कांग्रेस से 2577 मतों से आगे रही। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को 5845 और कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल को 3268 मत मिले हैं।

धार में भाजपा की बढ़त – धार – महू लोकसभा क्षेत्र के चुनाव की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सांवित्री ठाकुर 40,403 वोट से आगे चल रही हैं। इस सीट पर कांग्रेस के राधेश्याम मुवेल पीछे चल रहे हैं।

कांग्रेस के नकुल नाथ 23 हजार वोट से पीछे – छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव की मतगणना में तीन राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू कांग्रेस उम्‍मीदवार नकुल नाथ से 23 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

भाजपा को लगातार बढ़त – रतलाम लोकसभा संसदीय क्षेत्र के आलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा में भाजपा को लगातार बढ़त मिल रही है। भाजपा उम्मीदवार अनीता नागरसिंह चौहान को दूसरे राउंड में 12192 मत मिले हैं कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया 7011 मतों के साथ दूसरे क्रम पर हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में नोटा तीसरे क्रम पर है। यहां नोटा को 989 मत मिले हैं।