jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Harda News: मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण केे 9 प्रकरण दर्ज


हरदा :
कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल ने मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी श्री रीतेश कुमार लाल नेे बताया कि आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को वृत हरदा के ग्राम खेड़ीपुरा टंकी मोहल्ला, दूध डेयरी मोहल्ला व सकुर कॉलोनी, वृत टिमरनी के ग्राम चारखेड़ा, अहलवाड़ा व टिमरनी तथा वृत खिरकिया के ग्राम देवपुर, कुड़ावा, खिरकिया, प्रिंस ढाबा मांदला में दबिश दी। दबिश के दौरान 38 पाव देशी शराब, 15 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 580 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 9 प्रकरण दर्ज किये गये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित मूल्य 63660 रूपये है।