jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

Harda News: मूंग एवं उड़द का समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु पंजीयन 10 जून तक

हरदा : वर्ष 2024-25 में भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उडद के पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जून कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए प्रदेश में गत 20 मई से पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। पंजीयन की अंतिम तिथि पूर्व में 5 जून थी, जिसे बढ़ाकर अब 10 जून कर दिया गया है।

ग्रीष्मकालीन मूंग पंजीयन के लिये 49 केन्द्र बनाये गये –

- Install Android App -

उपसंचालक कृषि श्री संजय यादव ने बताया कि जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग पंजीयन के लिये 49 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गये है। इनमें हरदा तहसील के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति रूपीपरेटिया, भुवनखेड़ी, गहाल, मसनगांव, पलासनेर, अबगांवखुर्द, बालागांव, मोहनपुर एवं विपणन सेवा सहकारी समिति हरदा शामिल है। इसी प्रकार हंडिया तहसील के अंतर्गत नीमगांव, पीपलघटा, सोनतलाई, अबगांवकला, धनगांव, हंडिया, खेड़ा, मांगरूल तथा नांदरा, खिरकिया तहसील के अंतर्गत छीपावड, मांदला, मोरगढी, चारूवा, खमलाय, धनवाडा, टेमलाबाडी, बांरगा व मुहाल पंजीयन केन्द्र शामिल है। इसके अलावा मूंग पंजीयन के लिये सिराली तहसील के बैडियाकला, सिराली, पीपल्या मकडाई, रहटाकलां, दीपगांवकला, सोमगांवकला व जूनापानी, टिमरनी तहसील के पोखरनी, छिदगांवमेल, करताना, बाजनियां, गोदागांवकला, रून्दलाय, तजपुरा व गोदागांवखुर्द तथा रहटगांव तहसील के रहटगांव, टेमागांव, आलमपुर, रवांग, राजाबरारी व सोडलपुर को भी पंजीयन केन्द्र बनाया गया है।

पंजीयन के लिये आवश्यक दस्तावेज लेकर ही केन्द्र पर जाएं –

उपसंचालक कृषि श्री यादव ने किसानों से अपील की है कि ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के पंजीयन के लिये पंजीयन केन्द्र पर आवश्यक दस्तावेज ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड, समग्र आई.डी., बैंक पास बुक, ओ.टी.पी. के लिये मोबाइल के साथ उपस्थित होकर, समयावधि में अपना पंजीयन करा लेवें। यदि किसान भाई द्वारा खोट अथवा सिकमी पर कृषि भूमि ली गई है तो 500 रूपये के स्टाम्प पर खोटनामा लेकर उपस्थित होवें।