jhankar
ब्रेकिंग
MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी, धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल नेहरू स्टेडियम हरदा में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन 12मई को होगा 30 अप्रैल को स्वगणना का अंतिम दिवस किसान भाई अब 23 मई तक कर सकेंगे गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग हंडिया : भीषण सड़क हादसा—ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सड़क पर बिखरी जिंदगी,बाइक सवार दंपति गंभीर घायल... जिला पंचायत  की सामान्य सभा की बैठक संपन्न  मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

Harda News: सड़क हादसों को रोकने यातायात पुलिस ने लगाये सड़कों पर बैठे मवेशियों के सींगो पर रेडियम

हरदा : बरसात के मौसम में अक्सर मवेशी सड़क पर बैठे हुये रहते है ।जो शाम के समय में एवं रात में वाहन चालकों दिखाई नही देते जिससे वाहन चालक मवेशी से टक्कराकर दुर्घटना ग्रस्त हो जाते है । दुर्घटना में मवेशी एवं वाहन चालकों दोनों घायल हो जाते । इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचाने हेतु यातायात पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में एक मुहिम चलायी जिसमें शहर में घूम रहे आवारा मवेशीयों के सींगो पर रेडियम टेप लागाये गये एवं एक रेडियम टेप से बनी माला गले में लगाई जो कि रात के समय चमकने पर वाहन चालक को स्पष्ट दिखाई देगी ।

यातायात प्रभारी संदीप सुनेश ने बताया की पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में मुहिम चलाई जा रही है । पूरे बरसात के मौसम यह कार्यवाही जारी रहेगी एवं शहर में घूमने वाले मवेशीयों के मालिकों से आग्रह है कि अपने मवेशी को रात के समय खुला न छोडे । मवेशियों के सींगो पर रेडियम टेप लगाने की इस मुहिम में थाना प्रभारी संदीप सुनेश के साथ प्र.आर. महेश शर्मा, आर. नीरज तिवारी, आर. ललित गौर उपस्थित रहे ।

- Install Android App -

खातेगांव : मन्दिर परिसर में लगा 25 साल पुराना चंदन का पेड़ काट ले गए चोर, ग्रामीणों में आक्रोश