jhankar
ब्रेकिंग
सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी

खातेगांव : नेमावर पहुंची महिलाएं पैदल, मां नर्मदा से की क्षेत्र में अच्छी बारिश की प्रार्थना

मां नर्मदा ने सुनी महिलाओं की प्रार्थना, क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश –

- Install Android App -

अनिल उपाध्याय, खातेगांव : मौसम की बेरुखी के चलते किसान सहित आमजन पिछले कुछ दिनों से चिंतित थे। क्षेत्र के किसानों ने सोयाबीन सहित अन्य उपज के बीजों की बोवनी की थी। लेकिन बारिश नहीं होने से उनके चेहरों पर चिंताएं बढ़ गई थी। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई थी लेकिन वह फसल के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही थी ।रूठे हुए इंद्रदेव को मनाने के लिए क्षेत्र में टोने ‘ टोटके राम सप्ताह रामायण परायण जेसे आयोजन भी शुरू हो गए थे। इतना नही बारिश के लिए तरह-तरह के जतन भी शुरू हो गए थे। इसी बीच खातेगांव नगर के आदिवासी वार्ड क्रमांक 10 की महिलाओं ने समूह के रूप में भजन कीर्तन करते हुए रूठे इंद्र देवता को मनाने के लिए नेमावर तक 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा की, जिसमें महिलाओं के साथ कुछ पुरुष भी इस यात्रा में शामिल हुए, जो ढोलक और मिर्धन बजाते हुए भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। सभी लोग नेमावर पहुंचे जहां मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर सिद्धनाथ महादेव का जल अभिषेक किया गया। और क्षेत्र में अच्छी बारिश की मां नर्मदा और सिद्धनाथ से प्रार्थना की गई।महिलाएं वापस घर नहीं लोटी उससे पहले मां नर्मदा एवं भगवान सिद्धनाथ ने उनकी प्रार्थना सुन ली और क्षेत्र में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है।