jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

Harda News: रोगी कल्याण की कार्यकारिणी समिति की बैठक 12 जुलाई को

हरदा : सिविल सर्जन व सचिव जिला रोगी कल्याण समिति डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि जिला रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर श्री आदित्य सिंह की अध्यक्षता में 12 जुलाई को आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि यह बैठक दोपहर 2 बजे से जिला चिकित्सालय हरदा के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में जिन बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी, उनमें जिला चिकित्सालय परिसर में 10 टायलेट ब्लॉक बनाने, जिला चिकित्सालय के वार्डों में मरीजों व परिजनों के लिये 3 वाटर कूलर व 6 यू.वी. क्रय करने, ओपीडी के कोर्टयार्ड में मरीजों के परिजनों के लिये प्रतीक्षालय बनाने तथा जिला चिकित्सालय का सोलर सिस्टम सुधरवाने के संबंध में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बैठक में जिला चिकित्सालय के वाहन स्टेण्ड के लिये निविदा आमंत्रित करने, जिला चिकित्सालय में कपड़े धुलाई हेतु निविदा आमंत्रित करने तथा जिला रोगी कल्याण समिति में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन वृद्धि किये जाने के संबंध में भी चर्चा की जाएगी।

- Install Android App -