jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

Harda News: उपायुक्त श्री यादव ने एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया

हरदा : जनजातीय कार्य विभाग नर्मदापुरम संभाग के उपायुक्त, श्री जे.पी. यादव ने गुरूवार को रहटगांव मे संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्राचार्य को निर्देश दिये कि 20 जुलाई तक पालक शिक्षक संघ समिति की बैठक आयोजित की जावे, ताकि पालकों को भी विद्यार्थियों के बारे में जानकारी देकर उन्हें भी अपने बच्चों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होने प्राचार्य से कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों एवं पालकों से सतत् संपर्क में रहकर उन्हें मार्गदर्शन दें तथा प्रेरित कर भटकाव से बचाने का प्रयास करें। इस अवसर पर जिला संयोजक श्रीमति कविता आर्य, विद्यालय के प्राचार्य श्री रामदीन चोलकर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री यादव ने छात्राओं से कहा कि आप सौभाग्यशाली है कि इस विशिष्ट विद्यालय में रहकर भविष्य निर्माण का मौका मिला है। श्री यादव ने छात्राओं को कहा कि जो अवसर आपको मिला है, उसका लाभ उठाकर मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने भविष्य को उज्जवल बनायें।