हरदा : भारत सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से 1 जुलाई से 31 अगस्त तक ‘‘स्टॉप डायरिया’’ अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलवन्त पटेल ने बताया कि अभियान के तहत जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं में ‘‘साबुन से हाथ धुलाई का प्रदर्शन’’ किया जाएगा। इसके लिये संस्था में पदस्थ स्काउट गाइड शिक्षकों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होने बताया कि ‘‘साबुन से हाथ धुलाई का प्रदर्शन’’ संस्था में पदस्थ स्काउट एवं गाइड के प्रभारियों द्वारा कराया जाएगा।
‘‘स्टॉप डायरिया’’ अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम 1 अगस्त को सरस्वती शिशु मंदिर हंडिया रोड़ हरदा में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रातः 10 बजे स्कूली छात्र-छात्राओं का आगमन होगा। प्रातः 10ः15 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा डायरिया की जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी। प्रातः 10ः30 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन होगा तथा प्रातः 10ः45 बजे ‘‘साबुन से हाथ धुलाई’’ का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 29 जुलाई को विद्यालय स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रातः 9 बजे स्कूली छात्र-छात्राओं का आगमन होगा। प्रातः 9ः15 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा डायरिया की जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी। प्रातः 9ः30 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन होगा तथा प्रातः 9ः45 बजे ‘‘साबुन से हाथ धुलाई’’ का प्रदर्शन किया जाएगा।
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला
राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी
पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा
हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा
श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक...
पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर
खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
