ब्रेकिंग
कब से शुरू होगा पितृपक्ष जानिए तिथियां और श्राद्ध करने का समय !  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 13 सितंबर 2024 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव: हाईवे की हालत खराब होने से गड्डो से बचने के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री ने राह बदली खातेगांव-भेरूदा मार्ग पर नदी में गिरी बेकाबू बोलेरो, चालक ने जैसे तैसे जान बचाई खातेगाव मंडी में सोयाबीन उपज का श्री गणेश, व्यापारी द्वारा बोली लगाकर 5100 का भाव किसान को दिया गया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह का नगर आगमन पर कांग्रेस... सीपीएम महासच‍िव सीताराम येचुरी का 72 वर्ष की उम्र में निधन,  परिजन ने शव को एम्‍स में दान क‍िया हजारों की संख्या में 13 सितंबर को किसान पहुँचेंगे हरदा मुख्यालय। जिला प्रशासन ने किये पुख्ता इंतज़ाम  सिवनी मालवा: एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या :10 साल की बेटी बची ! चार दिन पहले मृतक के बड़... मां के पास सो रही नाबालिग को उठाकर सुनसान में ले जाकर पड़ोसियो ने किया दुष्कर्म! 

Harda News: राजस्व महा अभियान-2 के तहत राजस्व प्रकरणों का होगा त्वरित निराकरण, 45 दिवसीय अभियान में राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को सुधारा जाएगा

हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर राजस्व महा अभियान का द्वितीय चरण 18 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के दौरान सभी संभाग आयुक्त और कलेक्टर अपने क्षेत्रों का निरंतर दौरा कर राज्य प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालय में समय सीमा पर लंबित प्रकरणों का निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान योजना सभी पात्र किसानों को लाभ देना, समग्र का आधार ई-केवाईसी और खसरे की समग्र व आधार से लिंकिंग एवं फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वन है। डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण 1 अगस्त से 15 सितम्बर तक होगा। उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी से 31 मार्च 2024 में महा अभियान का प्रथम चरण आयोजित किया गया था। प्रथम चरण में 30 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। महाअभियान में राजस्व प्रकरणों के निराकरण प्रतिशत के हिसाब से हरदा जिले में सराहनीय कार्य हुआ। जिसकी सफलता को देखते हुए राज्य शासन द्वारा राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए राजस्व महाअभियान-2 प्रारम्भ किया है।