jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

टिमरनी: तिनका सामाजिक संस्था ने खेल के साथ-साथ खिलाड़ियों को दी पोक्सो की ट्रेनिंग

टिमरनी। तिनका सामाजिक संस्था न सिर्फ एक खेल संगठन है बल्कि खिलाड़ियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए कई प्रकार के प्रयास करती रहती है जिसमें कई सारे सेशन हर शनिवार को होते हैं जो की 48 विभिन्न मुद्दों पर हैं साथ ही जेंडर ,गुड टच – बेड टच, संविधान एवं पोश एवं पास्को जैसे गंभीर मुद्दों पर भी खिलाड़ियों को जागरूक किया जाता है।

- Install Android App -

तिनका सामाजिक संस्था की सचिव मना मंडलेकर ने बताया की तिनका सामाजिक संस्था से आए हुए प्रशिक्षकों को पास्को एक्ट की ट्रेनिंग दी गई जिसमें उन्हें बताया गया कि यदि आप नाबालिक हैं तो आपके क्या-क्या अधिकार हैं साथ ही अगर कोई बच्चे के साथ किसी प्रकार की समस्या से जूझ रहे है तो उन्हें कहां से कानूनी मदद मिलेगी और कैसे वह अपने स्वाभिमान की रक्षा करते हुए अपने काम को आसानी से कर सकते हैं इसी तरह से बच्चों को बताया गया कि उनके साथ होने वाले किसी भी प्रकार के यौन अपराध को किस-किस को बताना है कहां-कहां उन्हें कानूनी सहायता मिलेगी और अपराधी को कैसे चिन्हित किया जाए इस बारे में तिनका सामाजिक संस्था के समस्त प्रशिक्षकों को रविराज राजपूत के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ।

संस्था अध्यक्ष रितेश तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा तिनका सामाजिक संस्था पहले खुद कुछ सिखाती है उसके उपरांत तिनका के संचालित समस्त प्रशिक्षण स्थलों में प्रशिक्षकों के माध्यम से बच्चों को भी सिखाते हैं । साथ ही हमारी कोशिश है की हम ये चीजों के बारे में बच्चो के माता पिता तक भी यह जानकारी पहुंचाए ताकि कभी भी किसी खिलाड़ी से कोई अनिष्ट घटना हो तो परिवार के लोग एवं परिचित खड़े हो जावे और बच्चों को ही कटघरे में ना खड़ा करें ।
प्रशिक्षण हरदा जिले के लिए रविराज राजपूत द्वारा दिया गया यह प्रशिक्षण तिनका द्वारा संचालित कराटे सेंटर में भी दिया जायेगा। इस अवसर पर अतिथियों को संस्था की और से इस्म्रति चिन्ह भेंट किया गया