jhankar
ब्रेकिंग
Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न... हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज

हरदा: कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा / कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में टिमरनी निवासी अल्का काले ने कलेक्टर श्री सिंह को अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार टिमरनी को प्रकरण की जांच कर कब्जा हटवाने के निर्देश दिये।

ग्राम धुरगाड़ा निवासी ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर शिकायत की कि गांव के कुछ प्रभावशाली ग्रामीणों ने आम रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया है, जिस पर उन्होने तहसीलदार हरदा को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।

- Install Android App -

जनसुनवाई में ग्राम कांकरिया निवासी ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री सिंह को पीने के पानी की टंकी निर्माण होने के बाद भी नल जल योजना का लाभ नहीं मिल पाने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। ग्राम मांदला निवासी गंगाविशन ने कलेक्टर सिंह को विद्युत बिल अधिक आने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्हें महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को प्रकरण की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

रहटगांव निवासी कांतिबाई ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर वृद्धावस्था पेंशन के संबंध में अनुरोध किया और बताया कि गत दिनों उसके पुत्र की मृत्यु हो गई थी, लेकिन उसे अभी तक किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं मिली है, जिस पर उन्होने जनपद पंचायत टिमरनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।