jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह का नगर आगमन पर कांग्रेसजनो ने किया स्वागत

हरदा :- एकदिवसीय दौरे पर हरदा पधारे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री व राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह का समस्त कांग्रेसजनों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम छिपानेर में कांग्रेसजनो द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं विधायक जयवर्धन सिंह को सोयाबीन की माला पहनाकर स्वागत किया एवं सोयाबीन के भाव 06 हजार करने की मांग की गई। जिस पर जीतू पटवारी द्वारा कहा गया कि वह भी किसानों उक्त मांग के समर्थन में प्रदेश स्तर पर अभियान चलाएंगे और जब तक सरकार किसानों की मांग के अनुरूप सोयाबीन का भाव 06 हजार नही करती तब तक लड़ाई जारी रखेंगे।

- Install Android App -

इसके पश्चात वह समस्त कांग्रेसजनों के साथ मिलकर ग्राम खुदिया पहुंचे जहां पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. अजय शाह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ हरदा विधायक डॉ. दोगने एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे