jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

हरदा: आबकारी विभाग ने मदिरा के अवैध विक्रय परिवहन के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज किए

हरदा / कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देशन में मदिरा के अवैध विक्रय परिवहन विभाग संग्रहण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। जिला आबकारी अधिकारी श्री रितेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने बुधवार को मदिरा के अवैध विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन की रोकथाम के लिए वृत्त हरदा के खेडीपुरा मोहल्ला, टंकी मोहल्ला, पीलियाखाल, ग्राम कमताड़ा तथा वृत्त खिरकिया के ग्राम सुल्तानपुर, धुपकरण, विक्रमपुर में दबिश दी। कार्यवाही के दौरान कुल 32 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 350 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1 के तहत कुल 9 प्रकरण दर्ज किये गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 41400 रूपये है।