jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

सतवास: दुष्कर्म के आरोपी को फांसी दो की मांग के साथ सेन समाज सतवास ने दिया ज्ञापन 

अनिल उपाध्याय  खातेगांव 

पांच साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रकरण चलाकर फांसी दी जाने की मांग लगातार जोर पकड़ती जा रही है। घटना छीपावड थाना क्षेत्र की है। घटना को लेकर सेन समाज आक्रोशित है और जगह-जगह रैली, प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए जा रहे हैं। क्षेत्र के नेमावर, खातेगांव के बाद अब सतवास में भी सेन समाज ने ज्ञापन दिया।

सतवास में कन्नौद नाका से रैली निकाली गई। बिटिया को न्याय मिले, आरोपी को फांसी दो जैसे नारों के साथ रैली तहसील कार्यालय पहुंची जहां मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार राजाराम कन्नोजे को सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन सर्व सेन समाज समिति सतवास अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास ने किया।

- Install Android App -

इस दौरान समिति उपाध्यक्ष बंटी वर्मा, सचिव विनोद चंदेल, जयप्रकाश श्रीवास, संतोष श्रीवास, मोनू उज्जैनिया, जीतू वर्मा, सतीश श्रीवास, जीवन वर्मा, चीकू वर्मा, प्रेम श्रीवास, धर्मेंद्र वर्मा, अमन श्रीवास, कपिल, सोनू श्रीवास, कन्नौद से सर्व सेन समाज अध्यक्ष हरिओम वर्मा, पत्रकार कैलाश परिहार, शंकरलाल सेन, अमन सेन, दुर्गेश वर्मा, कृष्णकांत श्रीवास लवरास, खातेगांव से एनपी सराठे, पत्रकार शैलेन्द्र वर्मा, रवि वर्मा, विशाल वर्मा, भवानी वर्मा, अंकुश वर्मा, अंकित श्रीवास नेमावर सहित बड़ी संख्या में सेन समाज के लोग मौजूद थे।

नेमावर खातेगांव: पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में सेन समाज द्वारा रैली निकाली सौंपा ज्ञापन, प्रशासन को 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम करेगे उग्र आंदोलन

—————————–