jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

किसानो मे आक्रोश , भारतीय किसान यूनियन के आव्हान पर 28 सितम्बर को खातेगांव बंद रहेगा

नेमावर नर्मदा नदी में जल सत्याग्रह,

● खातेगांव में शाम को मसाल जुलूस

● कृषि उपज मंडी रहेगी बंद

————————————-

अनिल उपाध्याय  खातेगांव 

- Install Android App -

खातेगांव कन्नौद सतवास क्षेत्र के किसान विगत एक माह से सोयाबीन का भाव 6 हजार रूपए प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर कभी ज्ञापन देकर तो कभी वाहन रैली निकालकर सरकार से

आवेदन निवेदन कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगो का निराकरण नहीं कर रही है ।इसी को लेकर शनिवार को खातेगांव कन्नोद सतवास क्षेत्र के किसानों ने खातेगांव बद का आह्वान किया है।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ओम तिवारी ने बताया कि खातेगांव बद के आवाह्न के साथ 11:00 से शाम 5:00 तक नेमावर पहुंचकर किसान नर्मदा नदी में जल सत्याग्रह करेंगे। और अपनी मांग को लेकर सरकार के नुमाइंदों को मांग पत्र को सौंपेंगे ।शाम 7:00 बजे खातेगांव नगर के प्रमुख मार्गो से किसान हाथों में मशाल लेकर मशाल जुलूस निकालेंगे ,किसान नेता तिवारी ने यह भी बताया कि

यह मशाल यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में अब लगातार 30 सितंबर तक सभी गांवो के किसान अपने अपने गांव में मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को जगाने का काम करेंगे। शुक्रवार को किसान नगर के प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचे और उन्होंने नगर बंद के आह्वान पर किसानों को अपना समर्थन देने का निवेदन किया।

गौरतलब है कि बीते एक महीने से क्षेत्र के किसान सोयाबीन फसल के दाम छह हजार रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में किसानों ने शनिवार को खातेगांव नगर बंद नेमावर नर्मदा नदी में जल सत्याग्रह एवं शाम को मसाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया है जिसका सभी किसानों ने समर्थन किया है।

———————