jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

टिमरनी: 22 साल के युवक ने एटीएम तोड़ने का किया प्रयास, आरोपी ने नई पल्सर बाइक की किस्त भरने उठाया कदम, टिमरनी पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा, भेजा जेल! 

टिमरनी: पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के कुशल मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया तथा एसडीओपी टिमस्नी आकांक्षा ततया के निर्देशन में थाना टिमरनी की पुलिस टीम को ग्राम सोडलपुर ATM तोड कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

ये था पूरा मामला,,

दिनांक 26/09/24 को फरियादी सुंदर ताल पिता बस्ती। राम साखंला उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम मलियाखेडी ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि दिनाँक 26/09/24 को रात्रि लगभग 02/00 बजे भतीजे विजेश को छोडने के लिये सोडलपुर ढाबा से गांव जाते समय सोडलपुर बस स्टैण्ड पर कुछ ठोका पीटी की आवाज सुनाई दी।

जो हम दोनो रुक कर सुना तो बैंक आफ इंडिया के एटीएम तरफ से आवाज सुनाई दी, हमने हमारी मोटर साईकिल वापस घुमाई और बैंक आफ इंडिया के एटीएम तरफ पहुंचे, जहा से ठोका पिंजी की आवाज आ रही थी। वहाँ पर एक नई मोटर साईकिल पल्सर काले रंग की बिना नम्बर वाली खडी हुई थी ।

और एटीएम के अंदर एक तडका घुसा हुआ था, एटीएम के बाहर और अंदर लाईट जल रही थी जो लाईट के उजाले में देख तो उसमे से तड़का जिसकी उम्र. 20 से 22 सात के लगभग का दुबला पतला सा था।

निकलकर नहर वाले रास्ते से भाग गया था. हम लोगो ने उसका पीछा किया पर वह अंधेरे में खेतो तरफ भाग गया था। जो हमने अंदर जाकर देखा तो एटीएम के अंदर एक छेनी, दो हथौडी और दो पेचकस वहा पडे हुये थे।

- Install Android App -

जिसमे से छेनी एटीएम के बीचों बीच फसी हुई थी और एक कपडे की लात थैली पड़ी हुई थी। उक्त लडका एटीएम को तोडने की नियत से रात्रि में एटीएम में घुस कर चोरी करने की नियत से आया था। उस लडके को मैं और विजेश सामने आने पर पहचान लूंगा जो फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना टिमरनी में अपराध क्र 430/24 धारा 331(4),305 (ए) 62 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस व्दारा की गई कार्यवाहीः-

प्रकरण में एटीएम तोड कर चोरी करने प्रयास के प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रख कर पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे व्दारा तत्काल थाना प्रभारी टिमरनी और एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया को अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी हेतु विशेष निर्देश दिये गये। जिसके पालन में अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी हेतु एक विशेष टीम लगाई गई। टीम व्दारा लगातार प्रयास कर एफआईआर में दिये हुलिये के एक व्यक्ति को पकड़ा व नाम पता पुछा जिसने अपना नाम शिवकुमार पिता दिनेश धुर्वे उम्र 22 साल निवासी प्रेम नगर सोडलपुर का होना बताया।

उक्त आरोपी व्दारा पुछताछ पर बताया की उसने नई प्लसर मोटर सायकल फाईनेंस कराई है।, जिसकी किस्त भरने के लिये एटीएम तोड कर चोरी करने का प्रयास किया। आरोपी को कल दिनांक 26.09.24 को मुखवीर की सूचना पर काली के ढाबा के पास फोर लाईन सोडलपुर से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त छोटी बडी 02 नग हथौडी, छोटे बडे 02 नग पेचकस, एक लोहे की छेनी तथा एक नई पल्सर मोटरसाईकल बिना नंबर की जप्त की गई। आरोपी को आज दिनांक 27.09.24 को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहा उसका जेल वारंट बनने से जिला जेल हस्दा में दाखिल किया गया।

पुलिस टीम को देगे इनम,,

पुलिस अधीक्षक हस्दा अभिनव चौकसे व्दारा एटीएम तोड कर चोरी का प्रयास करने के अज्ञात आरोपी को तत्परता से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करने वाली टीम थाना प्रभारी संजय चौकसे, सउनि रामभोग शर्मा, प्रआर. 197 योगेश पटेल, प्र.आर. 28 राजेश गुर्जर प्र.आर. 124 मनोज नागले, आर.275 महेन्द्र रघुवंशी, आर.362 धर्मेन्द्र पटवारी को नगद ईनाम देने की घोषणा की है।