हंडिया :लव जिहाद : 19 वर्षीय युवती से सलमान नाम के युवक ने किया बलात्कार, युवती के होने वाले मंगेतर को भी धमकाया, हंडिया थाने में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज! आरोपी गिरफ्तार
हंडिया: थाना क्षेत्र के करीबी ग्राम में एक 19 वर्षीय युवती के साथ सीहोर जिले के एक शादाब उर्फ सलमान नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया फिर धर्म परिवर्तन कर बेगम बनाऊंगा ऐसा बोला। उसके बाद आरोपी युवक ने युवती के होने वाले मंगेतर को भी धमकाया की तू उससे दूर रहना उसको तो मैं ही बेगम बनाऊंगा। जब ये बात युवती के माता पिता को चली तो युवती घर से बिना बताए इंदौर अपनी बुआ के घर चली गई।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया।
हंडिया थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को न्यायालय में पेश किया जायेगा।
◆ क्या था मामला पीड़ित युवती की जुबानी –
हंडिया थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती के साथ सलमान नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद डर से युवती दिनांक 15/09/24 को अपने घर से किसी को बिना बताये अकेले ही बुआ के घर इन्दौर चली गई थी । युवती ने बताया कि दो-तीन दिन पहले मेरे पिताजी के मोबाईल पर मेरे मंगेतर संजय परते का फोन आया और उसने बताया कि किसी शादाब मुसलमान उर्फ सलमान नाम के लड़के का मेरे पास कॉल आया उसने मुझे बताया कि सुलोचना परिवर्तित नाम उससे प्यार करती है।।
इस बात को लेकर मेरे पापा मम्मी ने मुझे बहुत डांटा तो मैं नाराज होकर अकेले ही घर में बिना किसी को बताये दिनांक 15/09/24 को सुबह 10.00 बजे बस में बैठ कर मेरी बुआ संगीता के घर इन्दौर चली गई थी।
इन्दौर में मेरे चाचा तेजराम मुझे लेने आये तो मैं आज दिनांक 27/09/24 को चाचा के साथ थाना को रिपोर्ट करने आई हूँ ।
युवती ने बताया कि मैं सैमलपानी जिला सीहोर के रहने वाले शादाब मुसलमान उर्फ सलमान को पिछले दो साल से जानती हूँ ।
शादाब मुसलमान उर्फ सलमान मेरे से कहता था कि मैं तेरे से प्यार करता हूँ तेरे से शादी करूंगा ।
दिनांक 29/05/24 को मेरी मौसी की शादी होने से घर के सभी लोग शादी में चौरखा गये थे मैं घर पर अकेली थी तब रात के लगभग 11.00 बजे शादाब मुसलमान उर्फ सलमान मेरे घर आया और बोला कि मैं तेरे से शादी करूंगा और बोला कि मैं तेरा धर्म परिवार्तन कराकर तुझे मुसलमान बनाकर मेरी बैगम बनाऊंगा।
मुझसे ऐसा बोलकर मेरी मर्जी के बिना मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया मेरे साथ गलत काम किया और मुझे धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा ।
दिनांक 23/08/24 को दोपहर लगभग 02/30 बजे शादाब मुसलमान उर्फ सलमान ने मुझे फोन कर बुलाया कि मुझसे तेली की सराय में आकर मिल तेरे से बात करना है ।
जब मैं तैली की सराय में गई तब शादाब मुसलमान उर्फ सलमान ने मेरे साथ तेली की सराय मेन गेट के पास फिर से मेरी मर्जी के बिना जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया मेरे साथ गलत काम किया । मैं मेरा हिन्दू धर्म नहीं बदलना चाहती हूँ।
मैने डर के कारण यह बात किसी को नहीं बताई थी जब चाचा मुझे इन्दौर लेने आये तब मैंने अपने चाचा को सारी बात बताई तथा जब में हंडिया आई तो मेने सारी बात मेरी मम्मी और पापा को बताई ।
हंडिया पुलिस ने पीड़ित युवती कथन के बाद आरोपी शादाब मुसलमान उर्फ सलमान के विरूध्द प्रथम दृष्टया धारा 69, 64(2) (ड), 351 (3) बीएनएस 3/5 धार्मिक स्वतंत्रता अधि. का पाया जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
हरदा जिले की आज की ताजा खबरे।
———————————————
सतवास: दुष्कर्म के आरोपी को फांसी दो की मांग के साथ सेन समाज सतवास ने दिया ज्ञापन
————————————-

