jhankar
ब्रेकिंग
‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च, जेपी नड्डा ने किया शुभारंभ तेहरान के शॉपिंग सेंटर में भीषण आग, आठ की मौत, 36 लोग घायल ईरान दबाव में नहीं झुकेगा, अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत बातचीत को तैयार: राष्ट्रपति पेजेशकियान सोने-चांदी की कीमतों में तेजी 6 मई 2026, बुधवार का 12 राशियों का सारांश आज, 6 मई 2026 को सराफा बाजार में सोना-चांदी का ताजा भाव 6 मई 2026: मध्यप्रदेश में मौसम का हाल हंडिया : हंडिया में सजेगा अकीदत का दरबार, हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक पीर बाबा का 24वां उर्स मुबारक... हंडिया : साल्याखेड़ी के पांच होनहारों का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन, गांव में खुशी की लहर! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

SBI Bank Fraud: अक्सर आप के पास फ्राड काल आती है जिनमे एटीएम और पिन या ओटीपी पूछी जाती है लेकिन अब तो ठगो ने SBI की फर्जी ब्रांच ही खोल डाली पढिये पूरी खबर

मकडाई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़। सक्ती जिले के छपोरा गावं का है।मालखरौदा थाना क्षेत्र में ठगों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का शाखा खोल दी,  जिसकी जानकारी खुद स्टेट बैंक के अधिकारियों को ही नहीं है।जब बैंक के अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मालखरौदा पुलिस सूचना देकर शिकायत की।इस सूचना के आधार पर मालखरौदा थाना पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर जांच तो पुलिसकर्मी ही हैरान रह गए।

कैसे हुआ मामले का खुलासा

दरअसल, जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां पांच कर्मचारी काम कर रहे थे, जबकि बैंक मैनेजर नहीं था. जब कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पत्र और इंटरव्यू के जरिए उनको अपॉइंट किया गया था। उन्होंने बताया की उक्त शाखा में कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। इसके बाद उन्हें अन्य स्थान में पोस्टिंग दी जाती।

- Install Android App -

बैंक मैनेजर फरार पुलिस ने सील की ब्रांच

इस मामले में आरोपी और फर्जी ब्रांच मैनेजर फिलहाल फरार है. पुलिस ने ब्रांच को सील कर आरोपी फरार मैनेजर की तलाश शुरू कर दी है।

ब्रांच की कोई जानकारी नही थी।

मामले मे एक अधिकारी ने बताया कि जब भी कोई नया ब्रांच खुलता है तो जिले या शहर की मेन ब्रांच को इसकी सूचना होती है। वहीं, भर्ती भी SBI की तरफ से ही होती है।जबकि इस ब्रांच के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।