jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

जम्मू कश्मीर मे सरकार बनी 5 ही दिन हुए और दुसरी बार आतंकी हमले मे 7 की मौत और 5 लोग घायल

आतंकवादियो ने खाना खा रहे मजदूरो पर चलाई गोली 7 की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 श्रीनगर।अभी जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनाव में नई सरकार के गठन के पांच दिन के भीतर आतंकियों ने दूसरा हमला कर अन्य राज्यों के लोगों को निशाना बनाया है।

पूरी घटना विस्तार से

श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्तिथ सोनमर्ग में रविवार देर शाम आतंकियों ने सुरंग परियोजना के शिविर पर घुसकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।

आतंकियो के हमले में एक डाक्टर समेत सात लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए। इनमें तीन मृतक बिहार के, एक मध्य प्रदेश, एक पंजाब और दो जम्मू व कश्मीर के हैं।यह हमला मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के विधानसभा क्षेत्र गांदरबल में हुआ है। जिस शिविर पर हमला हुआ है, वह जेड मोड़ सुरंग के पश्चिमी मुहाने पर सिंध नाले के पास है।

- Install Android App -

मेस मे खा रहे लोगो पर फायरिंग

परियोजना में कार्यरत श्रमिक और अधिकारी रात आठ बजे अपनी मैस में खाना खाने के लिए जमा हो रहे थे, उसी समय परिसर के बाहरी हिस्से में आतंकी घुस आए। कुछ लोग खाना रहे थे। उन्होंने स्वचालित हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। तीन मिनट तक गोलियां बरसाते रहे। आठ से 10 लोग खून से लथपथ होकर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर पास के शिविरों से सेना, सीआरपीएफ, पुलिस के जवान पहुंच गए। सुरक्षाबलों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दो की मौके पर मौत हो चुकी थी। पांच अन्यों ने अस्पताल में दम तोड़ा।

फोन कर दी जानकारी

आतंकियों के भागने के बाद शिविर में मौजूद लोगों ने फोन पर अपने अधिकारियों और निकटवर्ती सुरक्षा शिविरों में सूचित किया। सुरक्षाबलों के पहुंचने से पहले ही आतंकी वहां से निकल भागे थे। सुरक्षाबलों ने घायल पड़े लोगों को शिविर में मौजूद अन्य लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरदी ने हमले की पुष्टि की है।

*सोनमर्ग में एक परियोजना के शिविर में रात को कायरतापूर्ण आतंकी हमले की खबर बहुत दुखद है। मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर हमले की कड़ी निंदा करता हूं। सरकार दोषियों को बख्शेगी नहीं। -उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर*