हरदा खिरकिया। ग्राम सारंगपुर निवासी कोदर पिता जयनारायण कोरकू उम्र 35 की लाश रविवार को धनवाड़ा माचक नदी में तैरती हुई मिली। जानकारी के अनुसार 1 तारीख की सुबह से युवक घर से लापता था 3 तारीख को सुबह मृतक के कपड़े धनवाड़ा माचक नदी के पुल पर मिले ।
जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा युवक की तलाश की तो पुल से 200, 300 मीटर नीचे युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया ।
जिसकी सूचना छिपाबड पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद युवक का अंतिम संस्कार खिरकिया ने किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। वही पीएम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा।
बड़ी दुखद खबर: उत्तराखंड: अल्मोड़ा मे बस गहरी खाई में गिरी 20 लोगो की मौत ! सीएम ने जताया गहरा दुख

