jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

हरदा: श्री कृष्ण रुक्मणि विवाह पर श्रद्धालुओं ने दी बधाई भागवत कथा का समापन कल होगा

हरदा – ईश्वर की भक्ति अंतर्मन से हो तो प्रभु पुकार अवश्य सुनते है।विदर्भ देश के राजा भीष्मक की सुंदर पुत्री रुक्मणि ने मन ही मन श्री कृष्ण को अपना पति स्वीकार कर लिया था।रुक्मणि के भाई उसका विवाह शिशुपाल से करना चाहते थे,रुक्मणि ने श्री कृष्ण को संदेश भिजवाया।रुक्मणि का संदेश पाकर श्री कृष्ण ने रुक्मणि का हरण कर लिया।इसके बाद रुक्मणि के भाई रुक्म और श्रीकृष्ण में युद्ध हुआ।विजय के बाद श्रीकृष्ण ने रुक्मणि से विवाह किया।

- Install Android App -

यह प्रसंग नार्मदीय ब्राह्मण धर्मशाला में भागवत कथा के छठवें दिन कथावाचक आचार्य नारायण साकल्ले ने सुनाया।कथा के दौरान बारातियों के साथ श्री कृष्ण बारात लेकर आए,वहीं विवाह प्रसंग के दौरान व्यासपीठ से “धीरे चलो सुकुमार,सुकुमार महारानी” गीत गाया गया।रुक्मणि विवाह मंडप में आई,वहीं मंत्रोच्चार के साथ भगवान ने रुक्मणि को वरमाला पहनाई।भागवत कथा कृष्ण रुक्मणि विवाह की सजीव झांकी पर श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए।मधुर गीतों पर श्रोताओं ने नृत्य कर एक दूसरे को विवाह की बधाई दी।इसके पहले तुलसी विवाह की कथा भी हुई।

कथावाचक ने श्रोताओं को एकादशी व्रत का महत्व बताया।कथा के दौरान हरदा विधायक डॉ आर के दोगने,नगरपालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया ने व्यासपीठ का सम्मान कर आशीर्वाद लिया।आयोजक अनिल शुक्ला ने बताया कि आज कथा का समापन होगा।कथा का समय सुबह 9 बजे से रहेगा।कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।कथा में समापन दिवस पर श्री कृष्ण सुदामा चरित्र कथा होगी।