jhankar
ब्रेकिंग
50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव... हरदा में वोटर लिस्ट से 20,700 नाम काटे, फिर 2735 वापस जोड़े अधिकारी आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ अपनी कार्यशैली से लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं… बृजेश सा... महर्षि वाल्मीकि जयंती - रामायण के रचयिता को नमन आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा आज का राशिफल -26 अक्टूबर 2026, सोमवार भोपाल ISBT में भीषण बस अग्निकांड, फायर स्टेशन की लेटलतीफी पर सवाल

टिमरनी: वन एवं वन्यप्राणी सुरक्षा के तहत् प्रशिक्षण सह-जागरूकता अभियान कार्यकम

टिमरनी।  मुख्य वनसंरक्षक  वनवृत्त नर्मदापुरम्  अशोक कुमार भा.व.से. के निर्देशन एवं वनमंडलाधिकारी, वनमंडल हरदा सामान्य  अनिल चौपडा के कुशल मार्गदर्शन में उपवनमंडलाधिकारी उत्तर हरदा सामान्य श्री संजय कुमार जैन द्वारा वनमंडल हरदा सामान्य अंतर्गत वन परिक्षेत्र टेमागाँव सामान्य के ग्राम बोरी में वन एवं वन्यप्राणी सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत् कार्यक्रम आयोजित कर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिच्छापुर के स्कूली छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया। तथा उन्हें वन्यप्राणियों से बचाव और वनो की रक्षा करने की जानकारी दी गई।

वन परिक्षेत्र अधिकारी टेमागॉव सामान्य डी.पी. गोस्वामी द्वारा बाघ, तेन्दूआ, हाथी, जंगली सुअर आदि वन्यप्राणियों की प्रवृत्ति एवं बचाव के संबंध में जानकारी दी गई, अकारण रात में जंगल न जाने, वन अपराध रोकथाम में सहयोग करने की अपील की गई। तथा वन्यप्राणी दिखने पर सूचना तत्काल वनविभाग को देने का आग्रह किया गया।

- Install Android App -

अनुभूति कार्यकम में मुख्य अतिथि  उमेश जी मुकाती , श्रीमति दुर्गाबाई दोगने जनपद पंचायत सदस्य एवं वन समिति अध्यक्ष जनपद पंचायत टिमरनी,  सुन्दरलाल मवासे जनपद पंचायत सदस्य टिमरनी अधिक से अधिक पेड लगाने, वनो की सुरक्षा करने का आग्रह किया गया। तथा ग्रामीणों को रात्रि में जंगल न जाने की समझाईश दी गई।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिच्छापुर के 120 छात्र-छात्राओं द्वारा भी वनो की अहमियत के संबंध में मनमोहक प्रस्तुतियों दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को पारितोषक एवं प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, अध्यक्ष वन सुरक्षा समिति बोरी एवं जिनवानी, तथा परिक्षेत्र के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।