jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की चोरी हुई वैगनआर का सतना कनेक्शन! मोबाइल लोकेशन ने खोला राज, मंदिर के पास मिली कार सुबह चतुर्थी, रात में हरितालिका तीज—आस्था के रंग में रंगा हंडिया क्षेत्र,, मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ...

हरदा : अधिवक्ता स्वर्गीय श्याम साकल्ले की चतुर्थ पुण्यतिथि पर ,भोपाल नार्मदीय समाज ने श्रद्धांजलि दी। 

उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शैलमणि साकल्ले को प्रशस्ति सम्मान से अलंकृत किया

- Install Android App -

हरदा:भोपाल  हरदा की आन-बान-शान और पहचान, माँ नर्मदा के वरद पुत्र, चिंतक, साहित्यकार, कवि,वक्ता और अधिवक्ता स्वर्गीय श्याम साकल्ले की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उन्हें भोपाल नार्मदीय समाज ने श्रद्धांजलि देते हुए उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शैलमणि साकल्ले को प्रशस्ति सम्मान से अलंकृत किया। इस दौरान श्याम भैया का पूरा परिवार एकत्रित हुआ। उनके सुपुत्र राघवेंद्र साकल्ले ने पिता को याद करते हुए उन पर एक स्वरचित कविता सुनाई ।

दिल्ली से आई उनकी बेटी ने उनकी एक विजुअल बॉयोग्राफी बनाई जिसे कार्यक्रम में दिखाया गया और श्याम भैया द्वारा लिखित गीत मातृभूमि जय भुआणा को सुनाया गया। इस मौक़े पर उनकी बहू पोती और छोटे बेटे रोहित साकल्ले भी मौजूद रहे। वक्ता के रूप में उनके परम मित्र प्रफुल्ल निलोसे, लेखिका साहित्यकार और हरदा में उनकी पड़ोसी रहीं श्रीमती लता अग्रवाल, आलोक बिल्लौरे, मुकेश गार्गव, विजय जोशी और निशांत जोशी ने उनके संस्मरणों के ज़रिये उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। हरदा से कार्यक्रम में पधारे एडवोकेट हरिमोहन शर्मा, एडवोकेट बीएम पाराशर, एडवोकेट दिनेश यादव ने भी उनको याद किया।  नार्मदीय समाज हरदा के प्रतिनिधि के रूप में अशोक नेगी जी ने कार्यक्रम के दौरान अपने संस्मरण सुनाते हुए सबको सूचना दी कि हरदा नगरपालिका में स्वर्गीय श्री श्याम भैया के स्टेचू का प्रस्ताव रखा गया है। कार्यक्रम का सफल संचालन साहित्यकार विनय उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के अंत में नार्मदीय समाज भोपाल के अध्यक्ष श्री सुशील बिल्लौरे ने आभार व्यक्त किया… साकल्ले परिवार की ओर से श्री हरिओम सर्राफ़ ने आभार जताया। कार्यक्रम का आयोजन नार्मदीय समाज भोपाल के अध्यक्ष सुशील बिल्लौरे और नार्मदीय महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती संगीता पाराशर ने किया था।