jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, सुश्री रजनी वर्मा एवं श्री संजीव नागू के साथ-साथ एसडीम हरदा श्री कुमार शानू देवड़िया, एसडीएम टिमरनी श्री महेश बड़ोले तथा एसडीएम खिरकिया अशोक डहेरिया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

- Install Android App -

जनसुनवाई में खिरकिया निवासी आवेदिका पुष्पाबाई ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर अपने क्षतिग्रस्त मकान को तोड़ने के लिये अनुमति मांगी, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरकिया को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में जानकीकुंज कॉलोनी निवासियों ने कलेक्टर श्री जैन से कॉलोनी में स्थित पार्क से अतिक्रमण हटाने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को पार्क से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में ग्राम बालागांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर शासकीय रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की, जिस पर उन्होने तहसीलदार को हरदा को रास्ते से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में मालेगांव निवासी श्री सतीश इवने ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर वनांचल क्षेत्र में सोसायटियों के माध्यम से नगद खाद वितरण कराने की मांग की, जिस पर उन्होने जिला विपणन अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।