jhankar
ब्रेकिंग
विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न घर पहुँच सेवा का सफल क्रियान्वयनः दिव्यांगजन को घर पहुँचकर प्रदान की व्हीलचेयर हरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने चली पहली चाल सिंधी समाज के युवकों से विवाद के बाद शहर मे सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर व्यापारियों ने एसपी को ... हरदा में लोड शेडिंग बनी आफत : नवरात्रि में अंधेरे में देवी आराधना, करताना में 5 घंटे ठप रही बिजली हरदा जिले में माँ दुर्गा उत्सव की धूम: हरदा, टिमरनी, खिरकिया, हंडिया, सिराली में सजे भव्य पंडाल हंडिया में आज सजेगी गरबा की महफिल, भारत माता की आरती से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश,,, रुंदलाय में शंकर पट पर बैलगाड़ी दौड़: लखन-केसरीनंदन की बैलजोड़ी ने जीता 51 हजार का प्रथम पुरस्कार आदिवासी अंचल के खाद की समस्या से जूझ रहे

सेंसेक्स, निफ्टी में शुरूआती कारोबार में तेजी

मुंबई। एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरूआती कारोबार में तेजी रही। विशेषज्ञ के अनुसार, जापान और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता होने से एशियाई बाजारों में तेजी आई, जिससे घरेलू शेयर बाजारों में आशावादी रुख बना। बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 288.64 अंक चढ़कर 82,475.45 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 88.95 अंक की बढ़त के साथ 25,149.85 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, मारुति, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। हालांकि, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.75 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,548.92 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,239.77 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।